bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

हमें आतंकी कहलाना मंजूर : राज ठाकरे

नासिकमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के कल्याण के लिए वह आतंकवादी कहलाना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, मैं महाराष्ट्र, मराठी लोगों और मराठी भाषा के कल्याण के लिए ही बोलता हूँ। मैं इस कार्य के लिए आतंकवादी कहलाना भी पसंद करूंगा। श्री ठाकरे ने प्रसिद्ध वकील माजिद मेमन की १९९३ के मुंबई में श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट आरोपियों का वकील बनने की आलोचना की।

उन्होंने कहा, उत्तर भारतीयों के खिलाफ आंदोलन के तहत मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए जो अच्छे परिवार के और शिक्षित लोग हैं।

लेकिन आप को समझना चाहिए कि ये लोग महाराष्ट्र और मराठी लोगों के लिए त्याग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस तरह के टकराव से खुश नहीं हैं।

श्री ठाकरे ने समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिने™त्री जया बच्चन और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) के एल प्रसाद की पूर्व की टिप्पणियों की भी आलोचना की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: