News
International International पेइ¨चग
चीनी अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग ने शनिवार को सफलतापूर्वक ऐतिहासिक स्पेसवॉक पूरी कर देश के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा लिया। वह स्पेसवाक करने वाले पहले चीनी यात्री बन गए हैं।
यान से बाहर निकल कर अंतरिक्ष में चहलकदमी करते हुए झाई ने कहा, मैं बहुत खुशी महसूस कर रहा हूँ। मैं चीन और दुनिया के लोगों को शुभकामनाए देता हूं। झाई १५ मिनट तक स्पेसवॉक करने के बाद विमान में लौट आए। इस दौरान विमान के अंदर से अंतरिक्ष यात्रियों ने उसकी सहायता की।
स्पेसवाक के दौरान झाई के पास चीन का छोटा झंडा भी था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने झाई के स्पेसवॉक को ऐतिहासिक क्षण करार देते हुये कहा कि चीन ने भी आखिरकार अंतरिक्ष में अपने निशान छोड़ दिए हैं। चीन के लिए यह साल वाकई कई खुशियां लेकर आया है।
चीनियों ने दुनिया में अपना लोहा मनवा दिया है। मानवयुक्त यान शेन्झाऊ सात को लांग मार्च राकेट से गुरूवार को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। इसके साथ ही अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन, अमेरिका और रूस के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया।
शेन्झाऊ सात यान में तीन यात्री गए हैं। चीन के अंतरिक्ष विभाग ने झाई के लिए विशेष रूप से सूट तैयार किया था। इस सूट को बनाने में 44 लाख डॉलर का खर्च आया है। और इसका वजन 120 किलोग्राम है। सूट में करीब दस परते हैं जो अंतरिक्ष यात्री के शरीर को पूरी सुरक्षा प्रदान करता है। चीनी अंतरिक्ष यात्री अपने इस अभियान के दौरान कई प्रयोग करेंगे।