Sports
Other Sports Other Sports बैंकॉक/ चांगझो भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास ड्लोही ने बैंकॉक में अपना मैच लगातार सेटों में जीत थाईलैंड ओपन टेनिस प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में भारत के लिए यह खुशी की बात थी लेकिन चांगझो में आयोजित चाइना मास्टर्स बैडमिंटन स्पर्धा में भारत की सायना नेहवाल को सेमीफाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।
टेनिस में शीर्ष वरीय पेस और ड्लोही ने चेक गणराज्य के टॉमस बíडच और इटली के साइमन बोलेली को सिर्फ ४५ मिनटों में ६-१,६-२ से हरा दिया।विश्व में छठे नंबर के पेस और ड्लोही ने मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा रखा।
उन्होंने ३क् में से २४ पॉइंट पहले सर्व पर हासिल किए और प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सíवस तोड़ने में चार बार कामयाबी हासिल की।५७६क्क्क् डॉलर के इस हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और चेक गणराज्य की इस जोड़ी का मुकाबला फ्रांस के फैब्रिस सांतोरो और जो विलफ्रेड सोंगा से होगा।
सायना नहीं ले सकी बदला : दूसरी ओर चांगझू में आयोजित चाइना मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की सायना नेहवाल चीन की झाऊ मी से बदला नहीं ले सकीं।
झाऊ ने सप्ताह भर पहले जापान सुपर सीरीज में सायना को पहले दौर में हराया था। झाऊ ने सेमीफाइनल में सायना को 21-4, 21-19 से 26 मिनट में हराया। झाऊ ने नेट प्ले व स्मैशों का शानदार प्रदर्शन किया। झाऊ ने 15 नेट विनर व सायना ने 7 नेट विनर लगाएं।