News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़शनिवार की रात यहां के एक नामी होटल के बाहर से छह अज्ञात युवकों ने 20 वर्षीय जर्मन युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती का मैडिकल करवाने के बाद एएसपी मधुर वर्मा ने बताया कि युवती के साथ वाहन में छह युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के साथ छेड़छाड़ हुई है।
युवती की शिकायत पर छह अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि छह युवकों ने उसका अपहरण करने के बाद अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच के दौरान युवती द्वारा लिखाया गया वाहन का नंबर एक ऑटो रिक्शा का निकला।
युवती ने बताया है कि वह अपनी सहेली के साथ यहां 23 सितंबर को पहुंची थी। उसकी सहेली की शादी यहीं के एक युवक से हुई है और वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई है।
उसने कहा है कि शनिवार की रात वह सहेली और उसके पति के साथ ताज होटल कॉफी पीने के लिए पहुंची।
जब वह सिगरेट पीने के लिए होटल के पार्किग में पहुंची तो वहां स्कार्पियो जीप में पहले से ही बैठे छह युवकों ने जबरन खींच लिया। पुलिस युवकों की तलाश में छापे मार रही है।