न्यूयार्क
अमरीका के खराब वित्तीय हालात के बावजूद अग्रणी निवेशक वारेन बफे व भारतीय अरबपति अनिल अंबानी यहां जी खोल कर निवेश कर रहे हैं। प्रसिद्ध पत्रिका फोब्र्स ने उन्हें अमरीका में भारी निवेश करने वाले विश्व के सर्वाधिक रईस उद्यमियों की सूची में शुमार किया है।
अमरीकी पत्रिका फोब्र्स ने ऐसे रईस उद्यमियों की सूची तैयार की है, जो यहां भारी निवेश कर रहे हैं।
पत्रिका के मुताबिक ये लोग खराब वित्तीय हालात में भी निवेश व कारोबारी सौदे कर रहे हैं। जबकि, प्रैसीडैंट जार्ज बुश स्वयं चेतावनी दे चुके हैं कि अमरीकी अर्थव्यवस्था खतरे में है।
बफे ने लगाए पांच अरब डॉलर
पिछले सप्ताह वारेन बफे की बर्कशायर हैथेवे ने वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन साक्स में पांच अरब डॉलर निवेश करने का निर्णय लेकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।
अंबानी का धन फिल्म उद्योग में
अनिल अंबानी, जिनकी कुल संपत्ति ४२ अरब डालर (करीब १९५क् अरब रुपए) है, ने हाल में प्रसिद्ध निदेशक स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ फिल्म निर्माण के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वे इस साझेदारी पर ५क् करोड़ डॉलर (करीब २,३२१ करोड़ रुपए) निवेश करने जा रहे हैं।
सूची में शामिल दूसरे प्रमुख रईस
>> मैक्सिको के अरबपति कालरेस स्लिम हेमू, कुल संपत्ति 60 अरब डालर (करीब 2786 अरब रुपए)। इन्होंने इस माह की शुरुआत में ‘न्यूयार्क टाइम्स’ में 6.4 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।
>> हांगकांग के अरबपति ली का-शिंग, कुल पूंजी 26.5 अरब डालर (करीब 1230 अरब रुपए)
>> हालीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग, कुल संपत्ति 3.1 अरब डालर (करीब 144 अरब रुपए)
>> अमरीकी फंड मैनेजर जान पॉलसन, कुल संपत्ति 4.5 अरब डालर (करीब 209 अरब रुपए)
>> रूस के ए मैमत, कुल संपत्ति 1.2 अरब डॉलर (करीब 56 अरब रुपए)
>> रूस के मिखाइल प्रोखोरोव, कुल संपत्ति 19.5 अरब डॉलर (करीब 905 अरब रुपए)