Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
छोटे पर्दे की कुमकुम यानी जूही परमार जल्द ही ‘सिंदूर’ धारावाहिक से लोकप्रिय हुए अभिनेता सचिन श्रॉफ से शादी करने जा रही हैं। ये दोनों पिछले पांच सालों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और कुछ ही समय पहले इन्होंने डेटिंग शुरू की है। इस बारे पूछने पर जूही ने कहा, ‘मैं मानती हूं कि इनसान को जब प्यार होना होता है, तभी होता है।
मैं सचिन को पिछले पांच सालों से जानती हूं लेकिन अभी कुछ महीने पहले ही हमने महसूस किया कि हमारी दोस्ती सिर्फ दोस्ती नहीं रह गई है , इसलिए हमने एक-दूसरे के होने का फैसला कर लिया।
हमारे मां-बाप भी इस फैसले से बेहद खुश हैं और कुछ ही दिनों में हमारी शादी की तारीख पक्की कर दी जाएगी।’जूही कहती हैं कि वह पिछले सात सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उनके खयाल से अब उनकी शादी का सही समय आ गया है। उधर सचिन ने बताया कि जूही के रूप में उन्हें एक सच्च जीवनसाथी मिल गया है।
उन्होंने बताया, ‘हमारा रिश्ता एकदम परफैक्ट है। मैं जितना शांत स्वभाव का हूं, वह उतनी ही ज्यादा बातें करने वाली हैं और मेरा मानना है कि ऐसे स्वभाव वाले दो लोगों के बीच काफी निभती है क्योंकि वे एक-दूसरे की कमियां पूरी करती हैं।’ उन्होंने बताया कि वह अगले साल की शुरुआत में जूही की मांग में अपने नाम का सिंदूर डाल ही देंगे।