bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सडन डेथ से आईओबी चेन्नई जीता

चंडीगढ़.एस एन वोहरा ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) चेन्नई ने इलेक्ट्रिकल मकैनिकल इंजीनियर (ईएमई) को सडन डेथ में 10-9 से शिकस्त दी।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें चार-चार की बराबरी पर थी। पेनल्टी शूट आउट में भी बराबरी होने के बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया।

सेक्टर-42 हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस बेहद रोमांचकारी मुकाबले में ईएमई के अवतार सिंह ने तीसरे मिनट में ही रिवर्स फ्लीक के जरिए टीम का खाता खोल दिया।

ईएमई की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और 7वें मिनट में आईओबी के सेनथिल ने बांए छोर से बेहतरीन हिट लगाते स्कोर 1-1 कर दिया।

अगले ही मिनट में आईओबी के विनोद ने बिना कोई गलती किए तेज हिट के साथ टीम का स्कोर 2-1 पर पहुंचा दिया। 27वें मिनट में डी फेलिक्स ने स्कोर 3-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में विनोद ने मैच में अपना दूसरा गोल दागकर आईओबी को 4-1 से बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद ईएमई ने भी थोड़ा अच्छा खेल दिखाया और 51वें मिनट में गुरजिंद्र ने स्कोर 4-2 कर दिया। इसके तुरंत बाद गुरजिंद्र ने टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए ईएमई का 4-3 पहुंचा दिया।

विजेता टीम की तरफ से गुरजिंदर ने दो गोल दागे। दूसरे मैच में एयर इंडिया ने वेस्टर्न रेलवे को 3-1 से शिकस्त दी।

क्या होता है सडन डेथ: जब पेनल्टी शूट आउट से भी मैच का नतीजा नहीं निकता तो इस मैथड़ को अपनाया जाता है। इसमें दोनों टीमों को एक-एक पेनल्टी शूट आउट मिलता है। अगर पहले चांस में नतीजा न निकले तो एक चांस और दिया जाता है।

आज के सेमीफाइनल मैच

आईओबी चेन्नई-आईओसी शाम 4.00 बजे से।

ओएनजीसी-एयर इंडिया शाम 5.30 बजे से।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: