bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बेकरार ऐश्वर्या

मुंबई.इस बात की पूरी फिल्म इंडस्ट्री कायल है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। वह जब शूटिंग कर रही होती हैं तो सिर्फ फिल्म के बारे में सोचती हैं।

लेकिन लगता है कि शादी के बाद उनके जेहन पर पति अभिषेक बच्चन का कब्जा हो चुका है। यही वजह है कि रजनीकांत के साथ ‘एंडहिरन’ फिल्म की ब्राजील में शूटिंग कर रहीं ऐश अभि बेबी की नई फिल्म ‘द्रोण’ के प्रीमियर में शामिल होने के लिए इस कदर बेकरार हैं कि शूटिंग जल्दी से जल्दी निपटा एक-दो दिन में मुंबई लौटना चाहती हैं।

सूत्र बताते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म की यूनिट से स्पष्ट कह दिया है कि वह बची-खुची शूटिंग जल्द ही निपटा ले,ं क्योंकि वे मुंबई में अपने पति की फिल्म के प्रीमियर में शामिल होना चाहती हैं।

साथ ही वह यह भी नहीं चाहती हैं कि उनकी वजह से फिल्म के निर्माता को किसी तरह का नुकसान हो। गौरतलब है कि ऐश्वर्या बिग बी के वल्र्ड टूर के बाद शूटिंग से ब्रेक लेना चाहती थीं, लेकिन इसी नुकसान के खयाल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। अब चूंकि बात पति की फिल्म की है तो वह कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। फिल्म की यूनिट ने भी उनकी बात मान ली है। इसका मतलब यह हुआ कि ऐश एक-दो दिन में मुंबई लौट आएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: