bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

अक्की-प्रियंका की जोड़ी

कई हिट फिल्में देने वाली अक्षय-प्रियंका की जोड़ी ने रोमांस की अफवाहों से आजिज आकर साथ काम करना बंद कर दिया था। अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों की जोड़ी फिर से प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकती है।

अगर सूत्रों पर यकीन किया जाए तो दोनों प्रियदर्शन की अगली फिल्म में फिर नजर आएंगे। बताते हैं कि अपनी इस ऑउट एन ऑउट कॉमेडी फिल्म में प्रियम सर अपने पसंदीदा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को फिर से ला रहे हैं। इसी में अक्षय की नायिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा को लिए जाने की चर्चा है।

गौरतलब है कि प्रियंका और अक्षय ने ‘एतराज,’ ‘अंदाज,’ ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘वक्त-ए रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी हिट फिल्में साथ-साथ की हैं।

हालांकि इनके रोमांस की अफवाहें उड़ने के बाद दोनों ने साथ-साथ काम न करने का अघोषित निर्णय सा कर लिया था।

इसके बाद अक्षय ने कैटरीना के साथ जोड़ी बनाई और वह भी जादू जगाने में जबरदस्त सफल रही।

अक्की-कैटरीना ने ‘हमको दीवाना कर गए,’ ‘नमस्ते लंदन’ ‘वेलकम’ और हाल ही में ‘सिंह इज किंग’ जैसी हिट फिल्में दी। अब वीनस के रतन जैन प्रियदर्शन के साथ कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

चर्चा है कि अक्की-प्रियंका की जोड़ी इसके जरिये रुपहले परदे पर अवतरित होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियदर्शन की यह नई फिल्म ‘हेराफेरी’ का ही सीक्वेल होगी या नई। खैर, इंतजार करिए, वक्त सारे रहस्यों से परदा उठा देगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: