bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

क्रेडिट संकट और गहराने से शेयर बाजारों में गिरावट

मुंबई.अमेरिकी वित्तीय संकट का प्रभाव यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंचने के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार बिकवाली के दबाव में आ गए। एशियाई बाजारों से गिरावट की खबरों के बाद देश के शेयर बाजार मंदड़ियों की गिरफ्त में देखे गए।

सत्र के दौरान सेंसेक्स ने 700 अंक गिरकर 12,403 का डेढ़ वर्ष का न्यूनतम स्तर छुआ। शाम को यह 506 अंक गिरकर 12,596 अंक पर बंद हुआ।

क्रेडिट संकट में फंसी वित्तीय कंपनियों की मदद के लिए 700 अरब डालर के बेल आउट पैकेज पर अमेरिकी कांग्रेस की सहमति और भारत अमेरिकी एटमी करार पर मिली मंजूरी बाजार की धारणा सुधारने में नाकाम रही।

क्यों आई गिरावट:

- घरेलू बाजार में गिरावट यूरोपीय बाजारों में भारी बिकवाली के समाचारों से आई। एफटीएसई, कैक, डेक्स 3 से 3.5 फीसदी गिरावट पर थे। - इससे पहले एशियाई बाजारों में हैंगसेंग चार फीसदी, सिंगापुर स्ट्रेट टाइम्स दो फीसदी से अधिक की गिरावट पर थे।

150 शेयर साल के नए न्यूनतम पर:

घरेलू शेयर बाजार में ढाई बजे के करीब बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि बीएसई में करीब 150 शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर छुआ। इनमें बजाज हिंदुस्तान, भारत फोर्ज, बांबे डरईग, डेक्कन क्रॉनिकल, फाइनेंशियल टेक, गैमन इंडिया, हिंडाल्को, ओमेक्स, ऑप्टो सर्किट्स, पटनी कंप्यूटर, शिपिंग कॉपरे, सन टीवी नेटवर्क, टीसीएस, यूनिटेक और वेलस्पन गुजरात के शेयर प्रमुख थे।

आईसीआईसीआई बैंक में भारी बिकवाली

विदेशी फंडों की बिकवाली और वैश्विक वित्तीय संकट से प्रभावित होने की आशंकाओं के चलते आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 14 फीसदी तक गिरावट देखी गई। बीएसई में बैंक के शेयर ने 13.94 फीसदी गिरकर 483 रुपए का स्तर छुआ। सत्र की समाप्ति पर यह 12.11 फीसदी की गिरावट के साथ 493.30 रुपए के स्तर पर बंद हुए।

दुनियाभर में गिरावट:

सूचकांक फीसदी

एशियाई बाजार:

निक्केई 225 -1.25

हैंगसेंग -४.२९ सिंगापुर स्ट्रे. टा. -१.७४

टॉपिक्स -२.क्८

यूरोपीय बाजार:

डीजे स्टॉक्स 50 -३.२६

डीजे स्टॉक्स 600 -३.१२

एफटीएसई 100 -२.९२

डैक्स 30 -३.११

कैक 40 -२.७४ दुनिया में वित्तीय जोखिम को लेकर जो चिंताएं उभरीं हैं, वह बाजार के लिए गिरावट का सबसे बड़ा कारण है। अमेरिकी राहत योजना की घोषणा के बाद दुनिया के शेयर बाजारों की धारणा में सुधार दिखेगा।

- रामदेव अग्रवाल, डायरेक्टर, मोतीलाल ओसवाल

कहां हुई बिकवाली? सूचकांक फीसदी गिरावट बैंकेक्स -६.क्२ कंज्यूर ड्यूरेबल -५.६८ आईटी -५.४७ रियल एस्टेट -५.२६ पावर -५.२२ टेक -५.१३ कैपिटल गुड्स -४.८६ मेटल -३.७७ फार्मा -३.क्६ ऑटो -२.९५ पीएसयू -२.८८ तेल -१.७२ एफएमसीजी -क्.४४ मिडकैप -4.28 स्मालकैप -५.२७





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: