bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

बिना खेले ही सानिया ने लगाई छलांग

नई दिल्ली. कलाई की चोट के कारण टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहीं भारत की सानिया मिर्जा सोमवार को जारी विश्व टेनिस रैंकिंग के महिला सिंगल्स में एक पायदान ऊपर चढ़कर ९१वें नंबर पर पहुंच र्गई।

वहीं, भारत के लिएंडर पेस रविवार की खिताबी जीत के बावजूद डबल्स रैंकिंग आठवें नंबर पर बने रहे।

पिछले दो हफ्तों में सिंगल्स रैंकिंग में क्रमश: 91 एवं 92वें स्थान पर रहीं सानिया मिर्जा पर इस हफ्ते टॉप 100 से बाहर होने का खतरा था, लेकिन उनसे ऊपर की रैंकिंग की खिलाड़ियों के खराब खेल का फायदा भारतीय खिलाड़ी को मिला। इसी प्रकार कोर्ट पर उतरे बिना ही महिला डबल्स रैं¨कग में सानिया पिछले हफ्ते के अपने ४४वें नंबर पर बरकरार रहीं।

उधर, रविवार को थाइलैंड ओपन में डबल्स का खिताब जीतने वाले लिएंडर पेस को रैंकिंग में कोई फायदा नहीं मिल पाया। पेस ने यह खिताब चेक गणराज्य के लुकास डलोही के साथ मिलकर जीता था।

बहरहाल, इस कामयाबी के बावजूद पेस पिछले हफ्ते की अपनी रैंकिंग यानि आठवें नंबर पर बने हैं। इस बीच भारत के ही महेश भूपति डबल्स रैकिंग में ११वें से फिसलकर १२वें नंबर पर आ गए हैं।

इस बीच, पुरुष और महिला सिंगल्स रैंकिंग के सर्वोच्च तीन स्थानों में कोई बदलाव नहीं आया है। पुरुषों में स्पेन के राफेल नडाल पहले, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे और सर्बिया के नोवाक जोकोविक तीसरे नंबर पर बरकरार हैं। वहीं, महिलाओं में अमेरिका की सेरेना विलियम्स पहले, सर्बिया की जेलेना जांकोविक दूसरे और रूस की दिनारा सफीना तीसरे नंबर पर कायम हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: