लखनऊ.अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में देर से फैसला लेते हुए सपा से निलंबित सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने अंतत: कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया और वह पांच अक्तूबर को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे है।
सपा से निलंबित होने के बाद श्री बब्बर पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप ¨सह के नेतृत्व वाले (जनमोर्चा) से जुड़े। ताज नगरी आगरा में पांच अक्तूबर को होने वाली रैली में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी मामले के प्रभारी दिग्विजय ¨सह को आमंत्रित किया है।
श्री राज बब्बर के प्रतिनिधि उपेन्द्र ¨सह ने कहा कि रैली में जनमोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बीच आगरा लोकसभा सीट के सुरक्षित हो जाने के कारण अब श्री बब्बर फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
यह माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर होने वाले गठबंधन में सपा यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ देगी और श्री बब्बर इस सीट से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में आगरा जिले के दयालबाग, फतेहपुर सीकरी तथा फिरोजाबाद जिले के बाह, फतेहाबाद और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।