Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
रणबीर कपूर इस समय राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ की शूटिंग ऊटी में कर रहे हैं। इधर दीपिका भी सैफ के होम प्रोडक्शन की फिल्म में व्यस्त हैं। दोनों की व्यस्तताओं के बीच रणबीर का जन्मदिन आ गया। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए वह ऊटी जाना चाहती थीं। ऐसे में दीपिका ने जब सैफ से बात की तो उन्होंने बजाय एक दिन के उन्हें तीन दिन की छुट्टी दे दी।
यूनिट से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘दीपिका को सेट पर देख रणबीर चकित रह गए, क्योंकि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वह उनके जन्मदिन के मौके पर आ पाएंगी। इसके बाद सेट पर ही केक मंगवाया गया और उसे काटने के बाद दोनों बाहर खाना खाने गए।
हालांकि दीपिका और रणबीर उसी दिन शाम को मुंबई में कपूर खानदान के साथ बर्थडे मनाने वाले थे, लेकिन शूटिंग डिले होने की वजह से उन्हें यह प्लान कैंसिल करना पड़ा।’