
जोधपुर
जोधपुर के मेहरानगढ़ किले के चामुंडा मंदिर में आज मंगलवार सुबह भगदड़ मचने के कारण अभी तक 151 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और घायलों की संख्या 67 के आसपास बताई जा रहीं है। घायलों का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल, मथुरा दास अस्पताल, चंद्रभूषण अस्पताल मे चल रहा है। अपुष्ट सूत्रों ने मृतक संख्या 185 तक बताई है।
क्या
जोधपुर के मेहरानगढ़ किले पर स्थित चामुंडा माता मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में 151 लोग मारे गए, करीब 67 घायल हुए।
कहां
चामुंडा माता मंदिर से थोड़ा पहले दस फीट के संकरे रास्ते में हुई भगदड़। लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिला, एक-दूसरे को कुचला।
कब
हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे तब हुआ, जब मंदिर और वहां तक जाने वाले रास्ते में 15 से 20 हजार दर्शनार्थियों की भीड़ थी। सुबह चार बजे तक मंदिर का रास्ता भर गया था।
कैसे
संकरे रास्ते में दर्शनार्थियों ने नारियल फोड़े, जिससे फिसलन हो गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
बैरीकैड्स टूटने के कारण मची भगदड़
बताया जा रहा है कि मंदिर जाने के रास्ते में एक बैरीकैड्स टूटने के बाद जबरदस्त अफरातफरी का माहौल हो गया और भगदड़ मच जाने के कारण कई लोग हताहत हो गए जिसमें से कई की मौत हो गई और कई अन्य घायल बताए जा रहे है।
चारों तरफ मातम का माहौल
मंदिर के बाहर इस वक्त कई लोग अपने परिजनों को खोज रहे है और वहां इस वक्त दिल को हिला देने वाली स्थिति दिख रहीं है चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है हर आंख अपने सगे संबंधी की तलाश कर रहीं है। ऐसा ही कुछ हाल अस्पतालों के आस पास देखा जा रहा है और नगर की उन गलियों में भी ऐसा ही माहौल है जहां पर किसी अपने की मौत हुई है। आज नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मंदिर में बहुत भीड़ थी।
फिसलन से हुआ हादसा
नारियल पानी के कारण ढलान वाले रास्ते पर फिसलन हुई, जिसमें कई लोग गिर गए। बाद में भगदड़ मची। अपराह्न् 4.30 बजे तक 147 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
—राजीव दासोत, आईजीपी जोधपुर रेंज।
*********************************मंदिरों में जानलेवा भगदड़
>>3 अगस्त, 08 : हिमाचल प्रदेश के नैनादेवी मंदिर में सावन की नवरात्रि के दौरान अफरा-तफरी और रैलिंग टूटने से मची भगदड़ में डेढ़ सौ से अधिक श्रद्धालुओं की मौत और 250 से ज्यादा घायल।
>> 10 अगस्त, 08 : कोटा की चंबल की घाटियों में स्थित गेपरनाथ महादेव मंदिर। सीढ़ियां ढ़हने से 3 की मौत।
>> 4 जुलाई, 08 : उड़ीसा में पुरी रथयात्रा के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत।
>> 27 मार्च, 08 : मध्यप्रदेश में गुना के पास अशोकनगर में करीला मेले के दौरान मंदिर में मची भगदड़ में आठ मरे।
>> 3 जनवरी, 08 : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा स्थित दुर्गा मालेश्वर मंदिर में मची भगदड़ से पांच की मौत, 15 घायल।
>>14 अक्टूबर, 07 : गुजरात में प्रसिद्ध पावागढ़ महाकाली मंदिर के बाहर जेबकतरों की धक्कामुक्की और सांप निकलने की अफवाह से मची भगदड़ में 12 मरे।
>>4 नवंबर, 06 : पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़ के कारण चार की मौत, 18 घायल।
>> 26 जनवरी, 05 : महाराष्ट्र के वाई शहर के देवी मंदिर के पास सिलेंडर फटने से मची भगदड़ में 265 श्रद्धालुओं की मौत।
>>28 अगस्त, 03 : महाराष्ट्र में नासिक के पास गोदावरी नदी में स्नान के दौरान मची भगदड़ में 39 श्रद्धालुओं की मौत।
>> 14 जनवरी, 99 : केरल में सबरीमाला मंदिर के पांबा बेस कैंप में मची भगदड़ में 53 लोगों की मौत।
>>15 जुलाई, 96 : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 11 महिलाओं और एक बच्चे समेत 34 लोगों की मौत।
>>3 फरवरी 1954 : इलाहाबाद में कुंभ के दौरान मची भगदड़ में 800 लोगों की मौत।
विश्व के बड़े हादसे
>> अप्रैल 1998 : सउदी अरब में हज करने वाले करीब 1019 लोगों की भगदड़ में दबने से मौत हो गई थी।
>>जुलाई 1990 : सउदी अरब में मक्का के करीब सुरंग अल मौसेम में 1,426 तीर्थयात्रियों की भगदड़ में कुचलने से मौत। यह हादसा ईद अल अदह के दिन हुआ था।