bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

इंटरनेट पर नौकरी के बहाने ठगी

कोटा. पुलिस ने गाजियाबाद निवासी एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो इंटरनेट के जरिए नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था। सीआई सुनील झांझडिया के अनुसार आरकेपुरम निवासी चीना जैन पुत्री एस.के. जैन ने नौकरी के लिए बायोडाटा इंटरनेट पर डाल रखा था।

29 जून 2008 को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी संदीप शर्मा ने इंटरनेट से चीना का बायोडाटा पढ़ा और उसे ईमेल करके खुद को एचसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का एचआर मैनेजर बताया।

उसने चीना को कंपनी में अच्छे पद पर चयन होने की सूचना दी। दूसरे दिन फिर उसने ईमेल किया और इंटरव्यू के लिए नोएडा आने तथा 3500 रुपए फीस जमा कराने की बात कही। फीस जमा कराने के लिए उसने खुद का बैंक अकाउंट नंबर दिया।

चीना ने जैसे ही रुपए जमा कराएं, कुछ देर बाद एटीएम से संदीप ने रुपए निकाल लिए। जवाब नहीं आने पर चीना को शंका हुई। बैंक से पूछताछ की तो पता चला कि बैंक अकाउंट संदीप का पर्सनल है और उसका एचसीएल कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

चीना को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने दादाबाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: