bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

बस! एक आइडिया..और बन जाओ करोड़पति

यह विचारों का जमाना है। किसी खास विचार पर बनने वाली फिल्में दुनिया भर में सराही जाती हैं तो विचारोत्तेजक विज्ञापन फिल्में उत्पाद को रातों रात लोकप्रिय बना देती हैं। विचारों की महत्ता को समझते हुए ही गूगल सर्च इंजन ने अपने किस्म की अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। अपनी स्थापना की दसवीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए गूगल ने ‘प्रोजेक्ट 10 टू द 100थ’ लांच किया है।

यानी ऐसे विचार जो दुनिया बदल दें के विजेता को दस मिलियन डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस बारे में अपनी वेबसाइट पर गूगल ने कहा है, ‘हम स्मार्ट टेक्नोलॉजी के जरिये बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। ऐसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी जो छोटे स्तर से शुरू होती हो किंतु नाटकीय बदलाव लाने में सक्षम हो।

साथ ही जिसका दीर्घकालिक प्रभाव भी पड़े।’ यानी अगर आपके पास भी कोई ऐसा विचार है जो दुनिया बदलने में सक्षम है तो बगैर समय बर्बाद किए गूगल की साइट पर जाकर लॉग ऑन करें और अपना आइडिया लिख भेजे। आइडिया भेजने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।

चयन की प्रक्रिया

100 आइडिया का चयन गूगल का पैनल करेगा। इनकी घोषणा 27 जनवरी 09 को की जाएगी। इनमें से 20 का चयन पब्लिक वोटिंग के आधार पर होगा। इसके बाद एडवाइजरी बोर्ड पांच अंतिम आइडिया चुनेगा, जिसकी घोषणा फरवरी माह में की जाएगी।

चयन के पांच आधार

पहुंच: विचार कितने लोगों को प्रभावित करेगा?

गहराई : इससे कितनी गहराई तक लोग जुड़ेंगे? इसकी आवश्यकता कितनी है?

लाभ्यता: क्या संबंधित विचार पर एक या दो वर्षो में काम शुरू किया जा सकता है?

क्षमता : कितना सरल और कितना फायदेमंद है विचार?

अवधि: उसका प्रभाव कितने समय तक रहेगा?

इन कैटेगिरी से जुड़े हों आइडियाज

समाज : किस तरह अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक कम्युनिटी बनाई जा सके, जो कल्चर को बचाने की दिशा में काम करे?

अवसर : किस तरह स्वयं और परिवार के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद की जा सके?

ऊर्जा : किस तरह दुनिया को सुरक्षित, साफ और कम खर्चे वाली ऊर्जा तकनीक की तरफ बढ़ाया जा सके?

पर्यावरण : किस तरह हम ग्लोबल इको-सिस्टम को बचाने के लिए स्वच्छ और टिकाऊ आधार प्रदान कर सकते हैं?

स्वास्थ्य : किस तरह प्रत्येक शख्स को स्वस्थ और दीर्घ जीवन प्रदान किया जा सकता है?

शिक्षा : किस तरह अधिक से अधिक लोगों को बेहतर शिक्षा हासिल करने में मदद की जा सकती है?

आवास : किस तरह प्रत्येक शख्स को रहने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है?

अन्य : ऐसे विचार जो उक्त कैटेगरी में नहीं आते, फिर भी दुनिया बदलने में सक्षम हैं?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
MANISH GUPTA
Tuesday, 30th Sep 2008, 17:07
Hi,I am manish,I think that if we are seen our basic and generic desire like food, water and home than we found we are not able to gain all basic requirements than first we joint combine and take steps for this ways,if we are apply these step than we found each and every people join automaticaly,Thanks
Anil Kumar Sharma
Tuesday, 30th Sep 2008, 18:53
Thesse idea is very good for Saveing of Indian Colture
jai dev
Tuesday, 30th Sep 2008, 20:26
kisi ke behkawe me nhi ana chahiye kyon ki behkne se hum ek dusre se dur ho jate hai aur ek dusre ka vishwas kho jate hai kyon ki vishawas par duniya kayam hai
Sanjay Adiley
Tuesday, 30th Sep 2008, 22:58
Great idea by this we definately can change our life....please participate in this contest because "One Idea can change our life"