bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

इनग्रिड ने निकाली थी ताज से स्कॉर्पियो!

चंडीगढ़जर्मनी की इनग्रिड का अपहरण, रात भर फिजिकल हैरसमेंट और रेप अटेम्प्ट के मामले में यूटी पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। हालांकि इनमें एक की ही गिरफ्तारी दिखाई गई है।

मामले के कुछ आरोपी अभी फरार हैं। सभी आरोपी अंबाला के आसपास के गांवों के हैं। इनग्रिड के साथ रेप अटेम्प्ट भी अंबाला के पास साहा में हुआ। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और मारुति कार भी बरामद कर ली है।

ये हैं आरोपी:

यूटी पुलिस ने गांव जंदली के पंकज को गिरफ्तार किया है। पंकज सोभा सिंह की मारुति कार से इनग्रिड को सेक्टर-20 छोड़ने आया था।

पंकज अंबाला क्राइमब्रांच के हवलदार प्रेम सिंह का बेटा है। पंकज के अलावा पुलिस ने सोभा सिंह, गांव बिट्टा के हरप्रीत उर्फ बल्ली और सुक्खी को भी काबू किया है, लेकिन इनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।

स्कॉर्पियो गांव बिट्टा के सुक्खी के रिश्तेदार की है। समालखा के जॉली और दो अन्य युवकों की पुलिस को तलाश है। देर रात तक इनकी तलाश में अंबाला के पास पुलिस की छापामारी जारी थी।

जॉली का है क्रिमिनल रिकॉर्ड:

अभी तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि जॉली क्रिमिनल है और पहले भी किडनैपिंग जैसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

पिता और एम्बेसी वाले पहुंचे:

अपनी बेटी के साथ हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर सोमवार को ही जर्मनी में कमिश्नर इनग्रिड के पिता चंडीगढ़ पहुंच गए। उनके साथ जर्मन एम्बेसी के तीन अफसर भी थे, जिन्होंने इनग्रिड से पूरी जानकारी ली। एम्बेसी के सदस्यों ने पुलिस के आला अधिकारियों से भी मुलाकात की।

शावर बाथ क्यों?:

इनग्रिड के साथ रेप हुआ या नहीं, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। मेडिकल रिपोर्ट भी गोलमोल बताई जा रही है। हैरत इस बात की है कि अपहरण के 12 घंटे बाद मिली इनग्रिड को पुलिस ने शावर बाथ कराया। यह जानते हुए भी कि इससे उसके साथ हुई बदसलूकी के महत्वपूर्ण सुराग मिट सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के उन पुराने कपड़ों को जांच के लिए सीएफएसएल भेजा है, जिनको पहनाकर इनग्रिड को वापस भेजा गया था।

सीसीटीवी की रिकॉर्डिग

इनग्रिड रात 1.35 पर अपनी सहेली इना, हरदीप और गौरव के साथ होटल ताज में गई। वहां चारों रेस्तरां में एक टेबल पर बैठे। वेटर इनके पास आया, इन्होंने ऑर्डर लिखाया। इनग्रिड कुछ देर के लिए टेबल से उठकर कहीं गई, फिर पांच मिनट बाद वापस आ गई।

रात 2.15 पर सभी उठकर ताज के काफी हाउस की ओर गए। तभी इनग्रिड बाहर निकली और पार्किग में सीधा स्कार्पियो जीप चालकों की तरफ बढ़ गई।

आरोपियों की कार खुद ड्राइव की इनग्रिड ने

होटल ताज के सीसीटीवी कैमरों में इस सनसनीखेज वारदात की हकीकत कैद है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अजनबियों से इनग्रिड का रवैया काफी फ्रैंक था।

इनग्रिड जब होटल से सिगरेट पीने पार्किग में पहुंची तो आरोपी अपनी स्कॉर्पियो बैक कर रहे थे। बताते हैं कि, इनग्रिड ने उनसे कहा, वह उनकी गाड़ी बैक कर देती है। इस पर आरोपियों ने उसे स्कॉर्पियो चलाने दी। ताज से निकलते ही उसका अपहरण हो गया।

टूरिज्म मिनिस्ट्री ने मांगी रिपोर्ट: केंद्रीय टूरिज्म मंत्रालय ने यूटी प्रशासन से इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं डायरेक्टर टूरिज्म विवेक अत्रे ने होटल ताज में हुई घटना के बाद शहर के सभी होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस और होटल अथॉरिटीज को निर्देश जारी किए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: