News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.चमचमाती लक्जरी कारों को खरीदने की चाह से कस्टमर्स सनसिटी में लगे ग्वालियर महापर्व में पहुंच रहे हैं। दैनिक भास्कर और एसबीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑटोफेस्ट में भाग ले रही कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को भास्कर को बताया कि महापर्व के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए इसकी समयावधि बढ़ायी जाए।
कस्टमर्स के रुख का पता चला
ऑटोफेस्ट लगाने से कस्टमर्स के रुख का पता चल रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग में पहले चार पहिया गाड़ियों के बारे में वही लोग जानकारी लेते थे, जो उन्हें खरीद सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इस धारणा में परिवर्तन आ रहा है। अब आम आदमी भी न केवल गाड़ियों के बारे में जान रहा है, बल्कि खरीद भी रहा है।
रवि श्रीवास्तव, डिप्टी मैनेजर सेल्स, शेवरले
नवरात्र से उम्मीद ज्यादा
30 सिंतबर से नवरात्र शुरू हो रही है। इसलिए मंगलवार को ज्यादा कस्टमर्स आएंगे। चूंकि श्राद्ध पक्ष चल रहा है, इसलिए कस्टमर्स ने गाड़ियों के रेट्स तो लिए, लेकिन खरीदने में कम दिलचस्पी दिखाई। जिन्होंने दिखाई, उन्होंने मंगलवार को आने का कहा है। उम्मीद है नवरात्र की शुरुआत अच्छे व्यवसाय होगी।
विक्की गौतम, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, हुण्डई
काश! 8-10 दिन का होता ऑटोफेस्ट
मुझे लगता है कि ऑटोफेस्ट में मंगलवार से रौनक आएगी। दो दिन में तो कस्टमर्स को ऑटोफेस्ट के बारे में जानकारी मिली है। रविवार से सोमवार का दिन बेहतर रहा।
मनीष करारा, सेल्स एक्जीक्यूटिव, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा
उम्मीद से बेहतर रहा
ऑटोफेस्ट से जितनी उम्मीद कर रहा था, उससे बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। सोमवार को एक डील भी हो गई और एक कस्टमर मंगलवार को आने की कह गया है। नवरात्रि में अच्छा बिजनेस होने की उम्मीद है। मधुर सक्सेना, सेल्स एक्जीक्यूटिव, रायनो
खूब आ रही हैं क्वेरीज कस्टमर्स एजूकेशनल और होम लोन के बारे में ज्यादा क्वेरी कर रहे हैं। कस्टमर्स का स्टाल तक आना और अपनी जिज्ञासाएं शांत करना ही अपने आपमें एक अच्छी बात होती है। कई कस्टमर्स ने लोन की प्राइमरी फार्मेलिटीज पूरी कर ली है और कई मंगलवार को करेंगे। कुल मिलाकर ग्वालियर महापर्व का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। रवि आनंद, सीनियर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, एसबीआई