bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

नसीर के साथ खुश हैं विद्या

विद्या का कहना है कि नसीर साहब के साथ काम करना किसी भी जूनियर कलाकर के लिए खुश किस्मती की बात है। उनका मानना है कि नसीरजी अभिनय का स्कूल हैं जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वैसे यह मौका उन्हें कोई और नहीं बल्कि विशाल भारद्वाज की वजह से ही मिल पाया है, जो अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन को लेकर ‘इश्कियां’ बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के एक गांव की इस कहानी के लिए विद्या ने गांव के लहजे में हिंदी बोलना सीखी है। इसके लिए बाकायदा उत्तर प्रदेश के एक टीचर ने उन्हें हिंदी सिखाई थी।

फिल्म में अरशद और नसीर चाचा-भतीजा का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन स्मार्ट विद्या इन दोनों पर डोरे डालती हैं और अपना काम निकाल लेती हैं। हाल ही में फिल्म का दस दिन का एक शेडच्यूल हुआ जिसमें तीनों ने हिस्सा लिया था।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि विद्या के लिए यह किरदार निभाना बेहद कठिन साबित हो रहा था। इस पर नसीर ने विद्या को अपने किरदार को निभाने के लिए कुछ टिप्स भी दीं। इन्हीं टिप्स से विद्या अपना किरदार बखूबी निभा पाईं। सेट पर विद्या और नसीर फिल्मों को लेकर ही बातें करते थे। विद्या ने बताया, नसीरजी की मैंने कई फिल्में देखी हैं और मैं हमेशा उनकी फैन रही हूं।

आर्ट और व्यावसायिक फिल्मों में उन्होंने जबरदस्त संतुलन बना कर रखा है। मुझे उनसे सिनेमा के बारे में बेहद अच्छी जानकारी मिली जो कॅरियर में बहुत फायदेमंद होगी। वह आगे भी नसीरजी के साथ काम करना चाहेंगी। इसे कहते हैं भविष्य पर निगाह रखते हुए सधे कदमों से आगे बढ़ना।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: