bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

प्रीति ने बनाई रोटियां

प्रीति जिंटा फिल्म ‘हीरोज’ में पंजाब की एक सरदारनी का किरदार किरदार निभा रही हैं। इस किरदार को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार प्रीति ने इस फिल्म के लिए पहली बार चूल्हे पर रोटी भी बनाई और टैटू आर्टिस्ट का भी काम किया। उनके द्वारा बनाई शानदार रोटी खाकर यूनिट के लोग भी चकित रह गए।

‘हीरोज’ फिल्म कई स्टारों को साथ लेकर बनाई गई है। इसमें प्रीति गांव में रहने वाली सरदारनी का किरदार निभा रही हैं। इसे बेहतर तरीके से निभाने के लिए उन्होंने गांव की कुछ महिलाओं से बात की।

उन्हें काम करते और बातें करते हुए देखा और फिर इसे अपने किरदार में ढालने की कोशिश की। फिल्म देखने वालों का कहना है कि प्रीति इसमें पक्की सरदारनी ही नजर आती हैं।

किरदार के मुताबिक उनके हाथ पर एक ओमकार का टैटू बनाना जरूरी था। टैटू बनाने के लिए गांव के ही एक टैटू कलाकार को बुलाया गया था। जब वह कलाकार टैटू बना रहा था तब प्रीति ने ध्यान से उसे देखा।

दूसरे दिन जब प्रीति सेट पर आईं तब भी उनके हाथ पर टैटू था, लेकिन वह उन्होंने खुद ही बनाया था। इस पूरे मसले पर प्रीति का कहना है कि लोगों को लगता है कि फिल्म कलाकार सिर्फ एक्टिंग ही करते हैं। लेकिन मैं तो खाना भी बखूबी बना लेती हूं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: