bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सोनम की कछुआ चाल

सोनम कपूर अंग्रेजी की कहावत ‘स्लो एंड स्टेडी विंस द रेस’ को साधती नजर आ रही हैं। वह अपने साथ ही लांच हुईं दीपिका पादुकोण की तरह तेजी से फिल्में साइन करने के मूड में नही हैं। जानिए क्यों..

अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ के 2007 में रिलीज होने के बाद से नए प्रोजेक्ट्स पर सोनम काफी धीरे-धीरे और सोच-विचार के साथ फैसला कर रही हैं। ‘सांवरिया’ गर्ल को स्क्रीन पर देखे लोगों को तकरीबन एक साल हो गया है। सोनम की आगामी फिल्म ‘दिल्ली 6’ अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।

लेकिन उन्हीं के साथ आए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण फिल्मों के मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। वैसे वह खुद अपनी इस कछुआ चाल को सही ठहराते हुए कॅरियर की शुरुआत में इसे ठीक मानती हैं।

जब दो लोग साथ में लांच हों तो प्रतियोगी माहौल खुद ब खुद ही बन जाता है। हम बात कर रहे हैं दीपिका और सोनम के बीच चल रही कांपिटीशन की अफवाहों की। सोनम का कहना है कि दीपिका मेरे सबसे अच्छे दोस्त की गर्लफ्रेंड हैं, इसलिए मेरे और उसके बीच में कांपिटीशन का सवाल ही नहीं उठता।

हाल ही में इंडियन कोटच्योर वीक में रैंप पर चलने को वह अच्छा अनुभव करार देती हैं। अनामिका खन्ना के परिधानों के लिए कुछ देर ही सही लेकिन मॉडल बनने को उन्होंने खूब एंजॉय किया। कम लोग ही जानते हैं कि सोनम ने ‘ब्लैक’ फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की असिस्टेंट बतौर काम किया था।

इसके चलते कुछ लोंगों में उत्सुकता है कि, भविष्य में सोनम डायरेक्टर बन सकती हैं, हालांकि भविष्य के बारे में ज्यादा न सोचने की बात कहकर वह फिलहाल तो इस प्रश्न पर विराम लगा चुकी हैं। फिर भी अपने ऑप्शन खुले रखने की बात को सोनम खुले दिल से स्वीकारती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: