bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

हादसे की न्यायिक जांच के आदेश

जोधपुर/जयपुर.चामुंडा माता मंदिर में मंगलवार सुबह भगदड़ से हुए हादसे की राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने मृतकों के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जांच आयोग तीन माह में रिपोर्ट देगा।

पहले सरकार ने हादसे की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव से करवाने की घोषणा की थी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे की न्यायिक जांच करवाने की मांग की।

मृतकों के परिजनों को 2 लाख

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मरे लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस घटना की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव से कराने के निर्देश दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: