bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

छह जुआरी पकड़े गए

बिलासपुर.क्राइम ब्रांच ने मंगला तालाब के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2850 रुपए जब्त कर लिया। सभी आरोपियांे को अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया गया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगला तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर ब्रांच की टीम ने वहां दबिश दी। वहां मंगला चौक निवासी दुर्गेश पिता रामचंद्र यादव(20), भिलाई अमोरा निवासी संजय पिता टोकराम पटेल(21), माता चौरा मंगला निवासी बिसन पिता जेठू पटेल(24), नरेश पिता भरतलाल पटेल(21), हीरालाल पिता अवधराम पटेल(24) व मंगला निवासी बद्रीप्रसाद पिता रघुनंदन प्रसाद(32) जुआ खेल रहे थे। टीम ने घेराबंदी कर सभी छह जुआरियांे को पकड़ लिया। उनके पास से 2850 रुपए जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: