bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

दो आरोपियांे से चार किलो गांजा जब्त

बिलासपुर.क्राइम ब्रांच ने तोरवा क्षेत्र मंे दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर लगभग चार किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दोनांे आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि आरपीएफ कालोनी में एक व्यक्ति गांजा बेचता है। इस पर मंगलवार को ब्रांच की टीम ने वहां दबिश दी। वहां कन्हैया पिता पंचूराम साहू(30) के घर छापा मारने पर उसके पास से 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद टीम ने गणोशनगर, चुचुहियापारा निवासी अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल सत्तार के घर दबिश दी। वहां से पुलिस को 159 पुड़िया में रखा हुआ लगभग 1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

दोनों आरोपियांे से बरामद किए गए गांजे की कुल कीमत लगभग 4800 रुपए बताई जा रही है। दोनांे आरोपियों के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए तोरवा पुलिस को सौंप दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: