News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुरगरीबी के चलते अपने पोते व पोती का पालन-पोषण कर पाने में असमर्थ महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें जेल में रखा जाए। महिला के दो बेटे हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल मंे सजा काट रहे हैं।
रतनपुर के पास ग्राम नवागांव की केवलाबाई पति धन्नूराम साहू अपने पोते व पोती को लेकर कलेक्टोरेट पहुंची। एडिशनल कलेक्टर पीएस एल्मा को केवलाबाई ने बताया कि उसके बेटे सुभाष व रामगोपाल साहू हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं।
रामगोपाल का पुत्र 4 वर्षीय रामप्रसाद व पुत्री 2 वर्षीय दुर्गा साहू उसके साथ रह रही है। आर्थिक रूप से वह इतनी कमजोर है कि अब पोते-पोती के भरण-पोषण में समस्या आ रही है। थक-हारकर उसने दोनों को जेल में उनके पिता के साथ रखने की मांग की।
एडिशनल कलेक्टर श्री एल्मा ने उसकी स्थिति को देखते हुए जनपद पंचायत के सीईओ को पत्र लिखा है कि उक्त महिला को मदद की जाए। बीपीएल सूची में नाम देखकर उसके नाम से राशन कार्ड जारी करने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने और उसके पोते-पोती के लिए कपड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।