News
International International पेशावर.
सूत्रों से प्राप्त जानकारीं के अनुसार पाकिस्तान में तालीबान का कमांडर बैतुल्ला महशूद की मौत किडनी फेल हो जाने के कारण हो गई है। बताया जा रहा है कि उसकी मौत पेशावर में हुई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने महशूद पर बेनजीर की हत्या की साजिश रचने का शक जाहिर किया था ।
प्राप्त जानकारीं के अनुसार बैतुल्ला महशूद की मौत बुधवार रात को स्थानिय समय अनुसार 1 बजे किडनी फेल हो जाने के कारण हुई है। जियो टेलिविजन और कुछ अन्य मीडिया चैनलों ने भी महशूद की मौत की पुष्टि की है। लेकिन कुछ ऐसी खबरें भी आई है जिसमें तालीबान ने मसूद की मौत का खंडन किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले आई खबरों में भी बताया गया था कि पाकिस्तान में तालीबान का नेता महशूद बीमार है और उसकी मौत किसी भी समय हो सकती है। एक तरफ जहां पाक सरकार उसे बेनजीर की हत्या के आरोपी के रूप में देखती थी वहीं महशूद ने अपने प्रवक्ता के माघ्यम से इस बात का दावा किया था कि वह बेनजीर की हत्या में शामिल नहीं रहा है और वे महिलाओं का कत्ल नहीं करते है।
क्या घ्येय था मसूद का
अल जजीरा को दिए अपने पहले साक्षात्कार में महशूद ने दावा किया था कि उसका सबसे प्रमुख निशाना न्यूयार्क ,लंदन और इंग्लैंड है। मसूद दक्षिण वजीरिस्तान में हजारों आतंकियों का नेता था और अफगान सीमा से लगे उत्तर पूर्वी पाकिस्तान में उसका दबदबा था जहां अलकायदा और तालीबान सबसे अधिक सक्रिय बताएं जाते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है की महशूद की मौत से पाकिस्तान में तालीबानी संगठन को मार्गदर्शन करने वाले व्यक्ति की कमी महसूस की जाएगी और इस बात की संभावना भी व्यक्त की जा रही है कि उसका स्थान लेने के लिए तालीबानीं लड़ाकों में शक्ति संघर्ष भी हो । हालांकि उसका स्थान कौन ले सकता है इस बारे में अभी कोई बड़ा नाम सामने दिखलाई नहीं पड़ता है।