bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

टैलेंट हब है चंडीगढ़: मेहर

चंडीगढ़. मॉडलिंग, एक्टिंग जैसी चीजों की सिर्फ ट्रेनिंग दी जा सकती है लेकिन स्टूडेंट्ससफलता के झंडे ही गड़ेंगे, ऐसा दावा करना गलत है, यह कहना है कि फेमस मॉडल मेहर भसीन का। चंडीगढ़ को टैलेंट हब मानने वाली मेहर पंचकूला, सेक्टर-2 में मॉडलिंग और ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट जल्द खोलेंगी।

मॉडलिंग से लंबे समय से जुड़ी हैं मेहर। अब सिलेक्टेड फैशन शो ही करती हैं। हाल ही में वह दुबई और पेरिस से शो करके लौटी हैं। आजकल वह ब्यूटी, फैशन, स्पोर्ट्स के कई पॉपुलर टीवी शो होस्ट कर रही हैं।

टैलेंट का होम चंडीगढ़:

मेहर का मानना है कि चंडीगढ़ जैसा टैलेंट देश में और कहीं नहीं, लेकिन शहर के यंगस्टर्स के लिए यहां स्कोप नहीं। यहां ऐसे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की जरूरत है जो यंगस्टर्स को ट्रेंड करे। उन्हें फैशन हब दिल्ली, और मुंबई पहुंचा सके।

वह बताती हैं, जब एकेडमी खोलने का मन बना तो सबसे पहला नाम चंडीगढ़ का ही था। काफी समय से एकेडमी खोलना का प्लान था और वे सही लोगों की तलाश थी। इसके बाद पंजाब के बाकी हिस्सों में भी एकेडमी खोलने का सिलसिला जारी रहेगा।

कोई नहीं बना सकता सुपर मॉडल :

मेहर का मनाना है कि एकेडमी बेशक कितनी भी बड़ी क्यों न हो किसी को सुपर मॉडल नहीं बना सकती। वह सिर्फ ट्रेंड और गाइड कर सकते हैं। हम भी सभी सुपर मॉडल बनाएंगे, ऐसा दावा नहीं करते।

उन्होंने बताया कि उनका चंडीगढ़ अक्सर आना लगा रहता है और एकेडमी शुरू होने के बाद वह सप्ताह में एक चक्कर यहां जरूर लगाएंगी। यह शहर जल्द ही मैट्रो सिटी बन जाएगा क्योंकि सभी का ध्यान अब चंडीगढ़ की ओर है।

देखे कई बदलाव:

मेहर ने बताया कि फैशन इंडस्ट्री में करिअर के दौरान मैंने फैशन के बदलते सीन को महसूस किया है। बड़ा बदलाव यह आया है कि लोग अब अपनी पर्सनैलिटी देखकर ड्रैसेज पहनते हैं।

कैसे कलर, वेट, हाइट पर क्या सूट करेगा, इसकी उन्हें काफी जानकारी हो गई है। अब ड्रैसेज के लिए पेरेंट्स की सलाह नहीं ली जाती। फैशन शोज की चीजें लोग नॉर्मल लाइफ में कॉपी करने लगे हैं।

2000 में पहली एकेडमी:

मेहर भसीन ने पहली एकेडमी की शुरुआत 2000 में की थी। यह एकेडमी फेमिना मिस इंडिया और मिस इंडिया वल्र्ड वाइस की दो साल तक ट्रेनर रह चुकी है। एकेडमी में पर्सनैलिटी डवलपमेंट, मॉडलिंग, कॉरपोरेट ग्रूमिंग के कोर्स करवाए जाएंगे। वुड-बी ब्राइड्स, कॉपरेरेट सक्सेस प्रोग्राम, चिल्ड्रन ग्रूमिंग, मॉडलिंग और मेकओवर वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: