News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.फ्रेंच आर्किटेक्ट ली काबरूजिए के साथ चंडीगढ़ की कई प्रमुख बिल्डिंग्स के मॉडल बना चुके दिवंगत ज्ञानी रत्न सिंह के पुत्र जसविंद्र सिंह ली कार्बूजिए सेंटर के लिए 10 रेयर फोटोग्राफ्स व मॉडल डोनेट करेंगे। जसविंद्र सिंह खुद भी आर्किटेक्ट हैं।
दिवंगत ज्ञानी रत्न सिंह ने चंडीगढ़ की स्थापना के समय ली काबरूजिए के साथ मिलकर सेक्रेटेरिएट, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, एसेंबली हॉल, गवर्नर्स पैलेस, ओपन हैंड, म्यूजियम ऑफ नॉलेज, पीजीआई, जनरल अस्पताल की बिल्डिंग के मॉडल तैयार किए थे।
ली कार्बूजिए के साथ काम करते हुए और विभिन्न बिल्डिंग्स के मॉडल बनाते हुए रत्न सिंह के कई रेयर फोटोग्राफ हैं। ये फोटोग्राफ्स और ली कार्बूजिए के सहयोग से प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बना बैल का स्कल्पचर सेक्टर-19 में बन रहे ली कार्बूजिए सेंटर में रखा जाएगा।