News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
जर्मन युवती इनग्रिड का अपहरण और शारीरिक शोषण करने के मामले में पंकज के बाद आरोपी हरप्रीत उर्फ दल्ली की भी गिरफ्तारी दर्ज कर ली। पुलिस ने हरप्रीत की गिरफ्तारी का समय रात ८.00 बजे दिखाया है। पुलिस का कहना है कि बाकी तीन आरोपी जॉली,सुक्खी और सोमपाल अभी गिरफ्त से बाहर हैं।
हालांकि इस बात की चर्चा है कि सोमपाल को छोड़ बाकी सभी आरोपी राउंडअप किए जा चुके हैं। मंगलवार को पुलिस ने पंकज को अदालत में पेश कर रिमांड पर मांगा।
कोर्ट में पुलिस ने बताया कि पंकज को न सिर्फ आरोपियों के ठिकाने का पता है,बल्कि उस दराती को भी बरामद करना है, जिसे दिखाकर इनग्रिड को धमकाया गया। अदालत ने पंकज को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर दे दिया।
उधर, इनग्रिड के कमिश्नर पिता फ्राइड लिच लगातार फोन पर यूटी पुलिस के अफसरों के संपर्क में रहे। पुलिस की हर कार्रवाई पर जर्मन एंबेसी भी नजर रखे हुए है।
फ्राइड लिच का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक वह वापस जर्मनी नहीं जाएंगे यहीं रहेंगे।
काका सिंह और सोभा सिंह गवाह :
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई स्कारपियों के मालिक काका सिंह और मारुति कार के मालिक सोभा सिंह को इस मामले में गवाह बनाया है। काका सिंह गांव बिट्टा की पंचायत कमेटी का चेयरमैन है। काका सिंह से स्कॉर्पियो सुक्खी और सोभा सिंह से मारुति पंकज मांग कर लाया था।
नंबर प्लेट बदली :
आरोपियों ने स्कॉर्पियो जीप की नंबर प्लेट भी बदल दी थी। पुलिस के मुताबिक उसने स्कॉर्पियो की असली नंबर प्लेट और जाली नंबर प्लेट दोनों को बरामद कर लिया है।
घर और फार्म हाउस में पहुंची सीएफएसएल :
मंगलवार को पुलिस गांव करदान स्थित उस मकान और गांव समालखा स्थित उस फार्म हाउस में सीएफएसएल की टीम को लेकर गई, जहां रात को इनग्रिड को ले जाया गया था। फार्म हाउस से पुलिस को शराब की बोतलें, गिलास और इनग्रिड के फटे हुए अंडरगार्म्ेट्स भी मिले हैं, जिन पर आरोपियों के फिंगरप्रिंट हैं।
पंकज और हरप्रीत के बदन पर हैं चोटों के निशान :
गिरफ्तार किए गए आरोपी पंकज और हरप्रीत के बदन पर इनग्रिड के नाखूनों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। पंकज के जहां बाजू और गर्दन में नाखून के निशान हैं, वहीं हरप्रीत उर्फ दल्ली के मुंह पर भी नाखून के निशान हैं।
7 अक्टूबर को है इनग्रिड की फ्लाइट :
इनग्रिड ७ अक्टूबर को वापस जर्मनी चली जाएगी। उसके पिता और इनग्रिड की टिकट बुक हैं। इनग्रिड और उसके पिता दोनों दिल्ली में जर्मनी एंबेसी में हैं। सभी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद जब पुलिस उन्हें बुलाएगी, तो वे शिनाख्त करने चंडीगढ़ आएंगे।
वारदात की कहानी, पंकज की जुबानी.
पंकज ने बताया कि वह जॉली, सोमपाल, सुक्खी और हरप्रीत उर्फ दल्ली शहर में घूमने आए थे। सबसे पहले उन्होने गांव कैंबवाला के ठेके पर शराब पी और फिर पीवीआर चले गए। शो खत्म हो चुके थे, इसलिए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद सभी फन रिपब्लिक पहुंचे।
वहां पर जॉली ने कोई वीआईपी कार्ड दिखाया, जिस पर गार्ड उन्हें अंदर तक घुमा लाया। इसके बाद सभी होटल ताज पहुंचे। ताज की पार्किग में अभी वे खड़े ही थे कि इनग्रिड उनके पास पहुंची और गाड़ी ड्राइव करने की बात कही।
जॉली उसकी भाषा जानता था, इसलिए इनग्रिड फ्रैंक होकर उनके साथ जीप में बैठ गई। सेक्टर-38 तक इनग्रिड के साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई। लेकिन इसके बाद जॉली ने उसे चाकू दिखाकर पकड़ लिया और गाड़ी अंबाला के गांव करदाना में स्थित एक घर पर ले गए। वह जगह सेफ न लगी, तो वे इनग्रिड को वहां से सुक्खी के समालखा स्थित फार्महाउस में ले गए। वहां पूरी रात उसका यौन शौषण हुआ।
पंकज ने बताया कि वह लगातार अपने दोस्तों को यह सब करने से रोकता रहा। अगले दिन वह और हरप्रीत उर्फ दल्ली उसे मारुति कार में छोड़ने सेक्टर-२क् में आए। पंकज के अनुसार उसपर इनग्रिड को भरोसा हो गया था। इनग्रिड ने गाड़ी से उतरने से पहले उसको गले लगाया और अपना जर्मनी का मोबाइल नंबर देते हुए थैंक्स कहा।