अमृतसर. भारत-पाक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों पर विशेष दस्तावेजी फिल्म तैयार करने के लिए बीबी आयशा अकरम के नेतृत्व में पाकिस्तान का एक शिष्टमंडल भारत आया हुआ है। यह शिष्टमंडल विभिन्न गुरुधामों में शूंिटंग कर रहा है। उन गुरुद्वारों में शूंिटंग की जा रही है जहां ऐतिहासिक बेरियों के पेड़ थे।
आयशा ने बताया कि सरनदीप प्रोडक्शन की ओर से तैयार की जा रही यह फिल्म भारत के सीनियर आईएएस अधिकारी डीएस जसपाल द्वारा लिखी पुस्तक पर आधारित है।
फिल्म की शूटिंग तीन चरणों में की जा रही है। पहले चरण में लाहौर के शाहुवाल (सियालकोट) और पाक गुरुद्वारों में शूटिंग की गई। दूसरे चरण में श्री हरिमंदिर साहिब और सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारे में शूंिटंग की गई।
तीसरे चरण में कैथल के गुरुद्वारा नीम साहिब और लुधियाना स्थित गुरुद्वारों में शूंिटंग की जाएगी। फिल्म डा. फारुख बेग निर्देशित कर रहे हैं। बेग का मानना है कि यह फिल्म दोनों देशों के लोगों को नजदीक लाएगी।