bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

11 शहरों में मकान डॉट कॉम का वेब होम पेज लॉन्च

चंडीगढ़. पीपुल ग्रुप की ऑनलाइन रियल इस्टेट वेबसाइट मकान डॉट कॉम ने चंडीगढ़ सहित देश के 11 शहरों में वेबपेज लॉन्च किए हैं। लोकल ऑनलाइन वेबपेज से इन शहरों में जमीन जायदाद की इच्छा रखने वाले लोगों को आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

चंडीगढ़, पुणो, दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, चैन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर और कोच्चि में रियल इस्टेट की गतिविधियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं।

भारत में रियल इस्टेट की कुल मांग 87 फीसदी हिस्सा इन शहरों में है। स्थानीय होम पेज से प्रॉपर्टी के खरीदार, बिल्डर्स और रियल इस्टेट एजेंट्स को लाभ होगा।

खरीदार अपनी पसंद के किसी भी शहर में संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चंडीगढ़ में संपत्ति की तलाश करने वाले सीधे द्वड्डद्मड्डड्डठ्ठ.ष्oद्व/ष्द्धड्डठ्ठस्रद्बद्दड्डrद्ध पर जाकर संपत्ति तलाश सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: