Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली.
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद फीडे की ताजा विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर लुढ़क गए हैं। एक दशक से ज्यादा समय बाद आनंद रैंकिंग के टॉप-3 से बाहर हुए हैं। वे पिछले साल अप्रैल में नंबर एक बने थे, लेकिन जनवरी में दूसरे स्थान पर आ गए थे। उन्होंने अप्रैल में एक बार फिर नंबर एक पर कब्जा जमा लिया था। हाल ही बिलबाओ (स्पेन) में हुए शतंरज मास्टर्स में अंतिम स्थान पर रहने से उन्हें पांचवें स्थान पर लुढ़कना पड़ा।
बुल्गारिया के वेसेलिन टोपालोव 2791 ईलो अंक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि आनंद के खाते में 2783 अंक हैं। रूस के एलेक्जेंडर मोरोझेविच दूसरे, उक्रेन के वेसिली इवानचुक तीसरे तथा नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन चौथे नंबर पर हैं।