bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शक्ति की उपासना शुरू

रायपुर. मंत्रोच्चर, शंखनाद एवं घंटा ध्वनि के साथ आज शहर में पूजा स्थलों पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिरों तथा घरों में भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्‍जज्वलित किए गए।

नौ दिनों तक चलने वाली इस शारदीय नवरात्रि पर लोगों ने व्रत रखकर देवी आराधना शुरू कर दी। शुभमुहूर्त में विभिन्न जगहों पर दुर्गा प्रतिमा ले जाने का क्रम दिनभर जारी रहा। ढोल नगाड़ों व घंटा ध्वनि के बीच माता की पहली महाआरती की गई। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

भक्तिमय हुआ वातावरण
नवरात्रि प्रारंभ होते ही राजधानी का वातावरण देवी महिमा से सराबोर हो गया। सभी ओर देवी भजन, जसगीत, जय माता दी सहित माता के जयकारे गूंजने लगे। जगह-जगह प्रतिमा स्थापित करने आकर्षक एवं विशाल पंडाल बनाए गए हैं। सार्वजनिक पंडाल व आसपास का इलाका रंग-बिरंगे लाइट व विद्युत झालरों से सजाया गया है।

माता का जगराता
खमतराई गांधी चौक में राकेश तिवारी जबलपुर का जगराता 1 अक्टूबर को रात 9 बजे से होगा। वार्ड पार्षद महेश उपारकर ने बताया कि कार्यक्रम में पीडब्लूडी राज्यमंत्री राजेश मूणत भी मौजूद रहेंगे। अस्थायी कनेक्शन देगा बोर्ड
नवरात्रि पर बिजली बोर्ड पूजा पंडालों में सजावट के लिए घरेलू दर पर तुरंत अस्थायी कनेक्शन देगा। नगर संभाग पूर्व अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री ने कहा कि अनधिकृत कनेक्शनों से बिजली दुर्घटना की संभावना तथा विद्युत अवरोध की आशंका बनी रहती है। इसलिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया जाना चाहिए।

9 देवियों की चैतन्य झांकी
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय बलौदाबाजार मार्ग स्थित शांति सरोवर में 1 से 8 अक्टूबर तक तीस फीट ऊंची 9 देवियों की चैतन्य झांकी सजा रहा है। इसे शाम 6.30 से रात 9.30 बजे तक देखा जा सकता है। ब्रम्हाकुमारी बहनें लगातार राजयोग की साधना और तपस्या से मन की एकाग्रता व शारीरिक स्थिरता से चैतन्य देवियों के रूप में बैठेंगी। झांकी में संगीतमय कमेंट्री के साथ मंच पर विराजित शिव शक्तियों-दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली, गायत्री, वैष्णो देवी, मीनाक्षी, संतोषी और उमा देवी की महिमा की लाइट एंड साउंड प्रस्तुति दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: