bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

आल इंडिया कोटे की सीटें भरीं

रायपुर. आल इंडिया कोटे में खाली रह गईं पीएमटी की सीटें मंगलवार को मेडिकल कालेज आडिटोरियम में बीपीटी और नर्सिंग कालेजी की सीटों के अलाटमेंट के साथ अलाट कर दी गईं। इसमें शासकीय डेंटल कालेज की 14 आल इंडिया कोटे की सीटों के साथ 13 सीटों का अलाटमेंट किया गया।

डेंटल कालेज के अलावा बिलासपुर मेडिकल कालेज की तीन सीटों का भी अलाटमेंट कर दिया गया। आल इंडिया कोटे की सीटें स्टेट कोटे में तब्दील होने से छात्रों के चेहरे खुशी से खिले रहे। सीटें कम होने के बावजूद बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र काउंसिलिंग स्थल पर देर रात तक डटे रहे। पीएमटी की बाकी सीटों की काउंसिलिंग के लिए विशेष रूप से चिकित्सा शिक्षा के संचालक डा. एसएल आदिले, उप संचालक डा. राजेश हिशीकर और डा. जितेंद्र तिवारी काउंसिलिंग होते तक वहीं जमे रहे।

नर्सिग कालेजों की काउंसिलिंग की वजह से पीएमटी सीटों की काउंसिलिंग शाम 5 बजे के स्थान पर रात 8:30 बजे शुरू हुई। काउंसिलिंग के लिए डा. आदिले और डा. तिवारी हाल के बाहर आ गए। और वहीं से उन्होंने प्रतिभागियों को काल लगानी शुरू की। सबसे पहले बिलासपुर की सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई उसके बाद शासकीय डेंटल कालेजों की सीटों का अलाटमेंट शुरू हुआ।

नर्सिग सीटों के लिए छात्रों का मजमा

नर्सिग और बीपीटी की सीटों के लिए छात्रों का मजमा सुबह से ही लगा रहा। सुबह 8 बजे काउंसिलिंग शुरू हुई। और देर रात तक चलती रही। सुब 11 बजे तक प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही सीटों का अलाटमेंट शुरू हुआ। गौरतलब है कि पहली काउंसिलिंग में नर्सिंग की सीटें खाली रह जाने की वजह से दूसरी बार इन कालेजों की सीटों के अलाटमेंट के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। शासन की ओर से नर्सिंग सीटों के मेरिट क्रम में छूट और मैनेजमेंट कोटे को 60 फीसदी करने की वजह से छात्रों का वहां मजमा लगा रहा। हर कोई सीटों के अलाटमेंट की उम्मीद के साथ काउंसिलिंग स्थल पर पहुंचा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: