मेलबोर्न. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उप कप्तान क्लार्क आईपीएल में जुड़ सकते हैं ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है। क्लार्क ने खुद इस बात का संकेत दिया है कि वह आईपीएल के दूसरे सत्र में भाग लेंगे।
क्लार्क ने कहा कि आईपीएल के ललित मोदी ने उनसे संपर्क किया है। जिसमें उन्हें और उनके साथी क्रिकेटर जॉनसन को आईपीएल के आने वाले सत्र में खेलने का आग्रह किया गया है। आईपीएल का अगला सत्र अप्रेल माह में शुरु हो सकता है।
उन्होंने बताया कि वे खुद आईपीएल का एक हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास समय का बहुत अभाव है। क्लार्क ने बताया कि अभी उन्हें पाकिस्तान में पता नहीं कितने मैच खेलने हैं इसके बाद ही समय का सही अंदेशा लगाया जा सकता है।