भोपाल. शेयर कारोबार से जुड़ी मुंबई की कंपनी एज्कॉन ग्लोबल सर्विसेज लि. अपने ग्राहकों को और अधिक सुविधाएं देने के लिए ‘प्यारा पैसा डॉट कॉम’ नाम से आनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल शुरू करने जा रही है।
कंपनी के सीएमडी अशोक अजमेरा ने बताया कि दीपावली पर इसकी लांचिंग की जाएगी। कंपनी की इस समय 5 राज्यों में 25 शाखाएं हैं। कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत आने वाले समय में देशभर के 8 प्रदेशों में 300 शाखाएं खोलेगी।
एज्कॉन ग्लोबल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, ओटीसी एक्सचेंज और मध्यप्रदेश स्टॉक एक्सचेंज की सदस्य है। सेबी में पंजीयन के साथ कंपनी ने हाल में करेंसी डेरिवेटिव्ज में भी कारोबार शुरू कर दिया है।
इसके अलावा कमोडिटी में कारोबार के लिए कंपनी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(एमसीएक्स) की भी सदस्य है। कंपनी को हाल में बेहतर सेवाओं के लिए आईएसओ 9001-2000 सर्टिफिकेट मिला है। जो इस क्षेत्र की चुनिंदा कंपनियों को ही दिया गया है। 1995 में बांबे स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली चुनिंदा ब्रोकिंग कंपनियों में से एक एज्कॉन ग्लोबल स्टॉक ब्रोकिंग, सलाहकार सेवा और डिपाजिटरी सेवाओं से जुड़ी हुई है।