bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सबकी राय से तय होंगे उम्मीदवार

इंदौर. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तय करने के पहले एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच जाने का फैसला किया है।

रायशुमारी की जिम्मेदारी पार्टी के 100 से ज्यादा दिग्गज नेताओं को सौंपी गई है जो 4,5 व 6 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर टिकट के मामले में पार्टीजनों से राय लेंगे।

बुधवार को लिए गए निर्णय के मुताबिक इंदौर जिले की नौ सीटों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा व जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा को राजशुमारी का जिम्मा सौंपा गया है। ये दोनों नेता तय दिनों में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

जिन 100 से 150 लोगों के समूह के बीच रायशुमारी होगी उनमें उस विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व विधायक, निगम मंडल, बैंक, व प्राधिकरण के पदाधिकारी, 1980 के बाद जिलाध्यक्ष रहे नेता, 1980 के बाद विधायक रहे या चुनाव हारे नेता,मीसाबंदी, विधानसत्रा क्षेत्रों के पालक संयोजक तथा मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

इन लोगों से प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी एक प्रपत्र भी भरवाया जाएगा जिसका सीधा ताल्लुक उम्मीदवार के चयन से रहेगा। यह प्रपत्र बैठक स्थल पर ही एक लिफाफे में रखकर सील कर दिए जाएंगे और सीलबंद लिफाफा बाद में प्रदेश चुनाव समिति के सामने ही खोला जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: