bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

राष्ट्रपति यात्रा : सिक्यूरिटी रिहर्सल शुरू

ग्वालियर. शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए रिहर्सल शुरू हो गई है।

बुधवार को कार्यक्रम स्थलों एलएनआईपीई और रामकृष्ण आश्रम में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने चेकिंग की। इसके अलावा पुलिस के आला अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया। सुरक्षा इंतजामों में एक हजार जवान तैनात किए जा रहे हैं।

बम डिस्पोजल स्क्वाड की चेकिंग प्रतिदिन होगी। सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए संभाग भर से आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसर भी बुलाए जाएंगे। होटल, लॉज और धर्मशालाओं पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। इन स्थानों की नियमित रूप से चेकिंग होगी। इसके अलावा होटल संचालकों से भी कहा गया है कि वे अपने यहां ठहरने वालों का फोटो आइडेंटिटी कार्ड जरूर लें। साइबर कैफे की नियमित चेकिंग के निर्देश भी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं।

सड़कों पर पैचवर्क के निर्देश: राष्ट्रपति यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में सड़कों का पैचवर्क, आवश्यक मार्किग करवाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरके जैन, गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डा. शैला सप्रे, जेए हॉस्पिटल के अधीक्षक डा. पीसी महाजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अर्चना शिंगवेकर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ओपी भार्गव आदि मौजूद थे।

आमंत्रण पत्र पर ही मिलेगा प्रवेश : एलएनआईपीई के जनसंपर्क अधिकारी डा. विजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, संस्थान में आयोजित दीक्षान्त समारोह में बिना आमंत्रण पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: