जयपुर. ईद-उल-फितर का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। जयपुर में ईद की मुख्य नमाज दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 9:30 बजे चीफ शहर काजी खालिद उस्मानी अदा कराएंगे।
नमाज के दौरान शहर-ए-मुफ्ती अहमद हसन उपस्थित रहेंगे। शहर काजी ने बताया कि नमाज के वक्त जयपुर सीरियल ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए दुआ मांगी जाएगी। उन्होंने नमाजियों से कपड़ा साथ लाने और वुजु घर से करके आने की अपील की है।