bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

राज्यपाल के बयान पर भड़की भाजपा

जयपुर. चामुंडा मंदिर हादसे पर दिए बयान के बाद राज्यपाल एस.के. सिंह के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। राज्यपाल द्वारा इस घटना को अनुशासनहीनता का परिणाम बताए जाने पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि राज्यपाल लंबे समय से संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें पद के अनुसार बयानों में भी गंभीरता बनाए रखनी चाहिए। पूर्व महापौर शील धाबाई और भाजपा प्रदेश मंत्री सुंदर दुसाद ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को पद की गरिमा के अनुसार शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये कहा था राज्यपाल ने
राज्यपाल ने हादसे के बाद मंगलवार को जारी किए एक बयान में उत्तर भारत में ही इस प्रकार के हादसों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दक्षिण में भी बड़े-बड़े मंदिर होने के बावजूद इस तरह के हादसे क्यों नहीं होते? वहां भी बड़ी संख्या में जनता एकत्र होती है।

उन्होंने कहा था कि आंदोलनरत व्यवस्था का प्रयोग करना किसी भी समस्या का हल नहीं है। जन-धन की हानि वाला व्यवहार, सड़कें -रेलवे लाइन जाम करने का चलन ठीक नहीं है। किसी भी समस्या को मिल-बैठकर सुलझाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
sunny
Thursday, 2nd Oct 2008, 16:03
Mera sochna hai ki Rajaypal Mahodya ko ase comment nahi kane chahiye
Ribhu
Friday, 3rd Oct 2008, 4:41
What the Governer said was perfectly appropriate may be the timing was wrong. We have to start questioning why places like temples are not better managed. Mayor obviously was peeved because local bodies are not performing. We have to start questioning are learning discipline. God gave us brain to think and not just pray and leave everything to God.