News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. शारदीय क्वांर नवरात्रि में कलश स्थापना के साथ ही भक्त मां का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरे नौ दिन तक देवी मंदिर व दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। विधानसभा सचिवालय उत्सव समिति ने विधानसभा आवासीय परिसर में माता जगदंबे की मूर्ति व ज्योति कलश स्थापित किए हैं। समिति संरक्षक व सचिवालय सचिव देवेंद्र वर्मा की मौजूदगी में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि दुगरेत्सव के दौरान जसगीत, भजन संध्या व गरबे का आयोजन किया जाएगा। मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर मुक्तिधाम तेंदुआ में 201 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं।
मोहल्ला विकास समिति बंधवापारा ने बंधवापारा के मां सतबहिनिया मंदिर में 2 अक्टूबर को रात 9 बजे जगराता का आयोजन किया है। इसमें संतोष सारथी, डेविड निराला का कार्यक्रम होगा। पंडरीतराई में जय मां दुगरेत्सव समिति ने 50 फीट ऊंचा पंडाल बनाया है। चारों दिशाओं की सड़कों को एक किमी तक लाइटों से सजाया गया है। समिति के प्रचार सचिव उमेश घोरमोड़े ने बताया कि 9 दिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ गरबा व डांडिया भी होगा।
नवयुवक मित्र मंडल न्यू चंगोराभाठा ने शिवनगर कालीमाई मंदिर में माता की आकर्षक मूर्ति स्थापित की है। मित्र मंडल के गणोश साहू, सतीश यादव व पुजारी यशवंत शर्मा ने बताया कि मंदिर में 19 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। रोज शाम से माता का जसगान जारी है। आजाद बाल समाज दुगरेत्सव समिति तेलीपारा गोलबाजार ने 2 अक्टूबर को रात 9 बजे माता जागरण का आयोजन किया है।