bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

गांधी-शास्त्री जयंती आज

रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम रखे गए हैं।

नगर निगम ने टाउनहाल में सुबह 9.30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। महापौर सुनील सोनी ने बताया कि सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध संप्रदाय के विद्वान धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे। वहीं भारती बंधु और भजन गायक मदनसिंह चौहान व उनके साथी बापू के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। शहर कांग्रेस कमेटी ने टाउनहाल में सुबह 10 बजे कायक्रम रखा है। कमेटी अध्यक्ष इंदरचंद धाड़ीवाल ने बताया कि टाउनहाल के बाद कांग्रेस भवन में कार्यक्रम होगा।

छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद ने शुक्ल भवन स्थित गांधी चबूतरे में सुबह 11 बजे पुष्पांजलि व भजन कार्यक्रम रखा है। मुख्य अतिथि परिषद के संरक्षक विद्याचरण शुक्ल होंगे। कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में सुबह 11.30 बजे गांधी-शास्त्री जयंती मनेगी। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षामंत्री सत्यनारायण शर्मा होंगे। प्राचार्य आर. राजपूत ने बताया कि इस मौके पर छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। कायस्थ सभा ने प्रेरणा अंध बालिका गृह हीरापुर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम रखा है।

अध्यक्षता समाज अध्यक्ष राजेश सक्सेना करेंगे। दिलीप वर्मा के सहयोग से बालिकाओं को फल व मिष्ठान बांटे जाएंगे। अभा कायस्थ महासभा छग ने शास्त्री चौक पर सुबह 8 बजे कार्यक्रम रखा है। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में शास्त्रीजी का नमन किया जाएगा। एनएसयूआई ने कांग्रेस भवन में अहिंसा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने बतायाकि एनएसयूआई प्रदेशभर में आयोजित की है।

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान : छत्तीसगढ़ कैथोलिक परिषद बैरनबाजार स्थित महागिरजा घर के वाइडनर मेमोरियल हाल में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर महाधर्म प्रांत के जनरल फादर अगस्तीन वरिक्केयकल करेंगे। डा. आजवानी जीने की कला पर वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में रायपुर, भिलाई, दुर्ग आदि के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: