bhaskar Web English
HomeNewsMetrosLucknow Lucknow

उसके चेहरे पर अपने आप निकलता है खून

लखनऊ.नाम : टिवंकल द्विवेदी

उम्र : 13 साल

स्थान : उत्तर प्रदेश का एक नगर

समस्या : शरीर से पर अपने आप रक्त का बहना

जी हां 13 साल की टिवंकल द्विवेदी की हेल्थ से जुड़ी यह समस्या चौकानें वाली है और इससे न केवल टिवंकल बल्कि उसका पूरा परिवार परेशान है। उसके चेहरे पर चोट के कोई निशान नहीं है लेकिन इसके बाद भी दिन में 5 से 20 बार कभी आंखों के पास से तो कभी नाक के पास से स्वत: रक्त बहने लगता है। यह क्यों हो रहा है इसे उसका परिवार समझ नहीं पा रहा है लेकिन जब से यह समस्या शुरु हुई है टिवंकल की सामान्य जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

चिकित्सा जगत में भी इस समस्या को लेकर डाक्टरों में चर्चा है लेकिन अभी तक स्पष्ठ तौर पर यह नहीं पता चल पाया है कि टिवंकल को यह समस्या क्यों है और यह कब तक ठीक हो जाएगी?

लोग उसके घर पर पत्थर फेंकते हैं

टिंवकल के चेहरे से स्वत: रक्त निकलने की घटना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाले लोगों में अज्ञानता का आलम तो यह है कि लोग उसके घरों पर पत्थर तक फेंकते हैं, उनका मानना है कि यह कोई बीमारी नहीं बल्कि किसी प्रेतात्मा का साया है। जबकि साइंस की दुनिया के लोगों के बीच टिंवकल का यह रोग चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पेटिंग का शौक है टिंवकल को

टिंवकल जब पूरी तरह से ठीक थी तो वह भी सामान्य बच्चों की तरह उनके साथ खेलती थी और उसे पेटिंग बनाने का भी शौक है लेकिन जब से यह बीमारी शुरु हुई है उसकी सामान्य जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

क्या कहता है चिकित्सा जगत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के डाक्टरों का कहना है कि इस लड़की को टाइप 2 प्लेटलेट्स के विकार की समस्या है जिसमें रक्त के कणों में थक्का बनने की प्रक्रिया बहुत स्लो होती है। वहीं कुछ विदेशी चिकित्सकों का कहना है कि यह विलब्ररांड 2 नामक बीमारी हो सकती है, जिसमें रक्त प्रारंभिक अवस्था में प्रोटीन को मिस कर देता है जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: