बैंगलोर.
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि एक खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट का आधार उसकी उम्र नहीं बल्कि उसका प्रदर्शन होता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों का पूरा सम्मान होना चाहिए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सभी सीनियर्स खिलाड़ियों की बिदाई सम्मानजनक तरीके से करनी चाहिए।
कुंबले ने उन बातों को खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि सौरव गांगुली का चयन मात्र २ टेस्ट मैचों के लिए किया गया है और गांगुली को सन्यास लेने के लिए भी बोर्ड ने सुझाव दिया है। उन्होंने कहा ऐसा सुझाव किसी ने नहीं दिया है ना तो बोर्ड ने और ना ही किसी सीनियर्स खिलाड़ी ने ऐसा कुछ कहा है।