News
International International इस्लामाबाद.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि भारत-अमेरिका परमाणु करार की तरह पाकिस्तान भी चीन के साथ परमाणु करार कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही गिलानी परमाणु करार के लिए चीन की यात्रा पर रवाना हो सकते हैं। गिलानी ने बताया कि करार का मुख्य उद्देश्य परमाणु ताकत को और मजबूत करने के साथ-साथ भारत की बराबरी करने का है। उन्होंने चीन से परमाणु क्षमता की मांग की है।
गौरतलब है कि अमेरिकी सिनेट में आज भारत-परमाणु करार को हरी झंड़ी मिल गई है। जिसके बाद गिलानी ने इस बात का संकेत दिया कि पाकिस्तान भी भारत जैसा परमाणु करार चीन के साथ कर सकता है और इसके लिए वह जल्द ही चीन दौरा करने वाले हैं।