News
International International न्यूयार्क.अमरीकी अर्थव्यवस्था को मंदी से उभारने के लिए तैयार किए गए 700 अरब डालर के बेल आउट पैकेज को बुधवार को अमरीकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट में पारित कर दिया गया। सीनेट में प्रस्ताव के पक्ष में 74 जबकि विपक्ष में 25 मत पड़े। सीनेट में पारित होने के बाद अब इस प्रस्ताव को दोबारा प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा। जहां शुक्रवार को इस पर मतदान कराया जा सकता है। सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड ने कहा कि अब प्रतिनिधि सभा को अविलंब इस पैकेज को मंजूरी प्रदान कर देनी चाहिए।
वित्त मंत्री हेनरी पालसन ने सीनेट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब प्रतिनिधि सभा को इस पैकेज को मंजूरी कर देना चाहिये ताकि जल्द से जल्द अमरीकी मंदी को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए जा सके। प्रस्ताव के पास होने के बाद अमरीकी बाजारों में रौनक आ गई है।