News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. जर्मनी युवती के साथ हुए यौन शोषण की कहानी आरोपियों के शरीर पर मिले नाखून के निशानों से उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत उर्फ दल्ली, जॉली और सुक्खी को सेक्टर-१६ के जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के डीएनए और ब्लड सैंपल भी लिए।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के शरीर पर कुल 30-30 से ज्यादा नाखूनों के निशान पाए गए। सोमपाल की आंख पर इनग्रिड ने खींचातानी के दौरान गंभीर चोट मारी थी। इसके कारण उसकी आंख के पास नील के निशान बन गए थे।
सोमपाल को पकड़ने में हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। इसके लिए गुरुवार को दोबारा अंबाला के कई गांव में छापेमारी भी की गई। पुलिस अब सोमपाल पर दर्ज मामले की कोर्ट में तारीख हासिल कर रही है।
इनग्रिड की सहेली पहुंची
जिस समय पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए अस्पताल लाई, वहां इन्हें देखने इनग्रिड की सहेली इना भी पहुंची। सभी ने उसे इनग्रिड समझा और अफवाह उड़ी की आरोपियों की शिनाख्त के लिए इनग्रिड अस्पताल आई है।
सीएफएसएल की टीम को समालखा के फार्म हाउस से आरोपियों के बाल और इनग्रिड के बाल भी मिले हैं। सीएफएसएल की टीम बालों का मिलान करेगी। इसके लिए शुक्रवार को इनग्रिड को दिल्ली से बुलाया जा सकता है।