bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

ओबामा के पक्ष में उतरे क्लिंटन

वाशिंगटन.अमेरिका के पूर्व राष्ट्र्पति बिल क्लिंटन ने लंबी ना-नुकुर के बाद आखिरकार राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट प्रत्याशी बराक ओबामा के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। ओबामा, बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी को पीछे छोड़कर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बने हैं। इसी कारण क्लिंटन अब तक ओबामा के प्रचार को लेकर उदासीन थे।

राष्ट्रपति चुनाव से पांच हफ्ते पहले बुधवार को ओबामा के चुनाव अभियान के लिए क्लिंटन पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे। सेंट्रल फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘ओबामा के पास अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या का विपक्षी उम्मीदवार जॉन मैक्केन से बेहतर हल है।’

मजे की बात यह है कि बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी जून से ही ओबामा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। ओबामा के लिए फंड इकट्ठा करने के अभियान से भी वे लंबे समय से जुड़ी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: