Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
मिस इंडिया के प्लेटफॉर्म ने बॉलीवुड को कई नायिकाएं दी हैं। इनमें से एक हैं सयाली भगत, जो अब तक ‘द ट्रेन,’ ‘हल्ला बोल’ और ‘गुडलक’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बावजूद पहचान बनाने में नाकाम रही हैं।
लेकिन, लगता है कि किस्मत उन पर मेहरबान होने जा रही है। ‘शाउट’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक विल्सन लुइस ने सयाली और उनके क्रिकेटर प्रेमी शोएब मलिक की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।
उल्लेखनीय है कि विल्सन की गिनती हॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशकों में होती है। उनकी कई फिल्मों की स्क्रिप्ट ऑस्कर लाइब्रेरी की शोभा बढ़ा रही हैं। ऐसे में लुइस द्वारा फिल्म निर्माण का ऑफर भेजने की वजह यही है कि उन्हें सयाली की प्रेम कथा रोचक लग रही है और वह इसे परदे पर उतारना चाहते हैं।
यह अलग बात है कि सयाली शोएब से अपने रिश्तों को महज दोस्ती करार देती हैं लेकिन यह कहना नहीं भूलती कि भविष्य के लिहाज से अभी इस रिश्ते को कोई और नाम देना उचित नहीं होगा। विल्सन के प्रस्ताव पर उन्होंने इसीलिए यही सधी प्रतिक्रिया दी, ‘उनका ऑफर बहुत रोचक है और इस पर विचार किया जा रहा है।’