bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

कैटरीना की धूम

इसे कहते हैं लक। ‘बूम’ जैसी वाहियात फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली कैटरीना कैफ ने कभी ऐसा सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन वे न सिर्फ बॉलीवुड में ‘गॉडेस ऑफ लक’ की संज्ञा से नवाजी जाएंगी, बल्कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सर्वेक्षणों में भी शीर्ष पर रहेंगी। हाल ही में देश के पहले और सबसे पुराने फिल्म साप्ताहिक स्क्रीन द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में भी उन्हे ‘चेंजिंग फेस ऑफ द बॉलीवुड’ करार दिया गया।

इस तरह के सर्वेक्षणों में कैटरीना ने कोई पहली बार बाजी नहीं मारी है। अगर उनके द्वारा प्रमोट किए जा रहे एक ज्वैलरी ब्रांड की पंचलाइन और उनकी हालिया सफलता पर निगाह डालें तो स्पष्ट है कि सितारें इस वक्त उन पर काफी मेहरबान है। न सिर्फ उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट रही हैं, बल्कि विभिन्न पत्रिकाओं द्वारा कराए गए सर्वेक्षणों में भी उन्हें शीर्ष स्थान दिया गया है।

स्क्रीन से पहले फिल्मफेयर पत्रिका के सेक्सियस्ट पिनअप बॉलीवुड विषय पर कराए गए सर्वेक्षण में वह शीर्ष पर रहीं तो एफएचएम पत्रिका द्वारा वैश्विक स्तर पर कराए गए सर्वेक्षण में उन्हें एशिया की सर्वाधिक सेक्सी नायिका के खिताब से नवाजा गया।

यही नहीं यह भी पाया गया कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के फोटोशूट के ऑफर भी सबसे ज्यादा आते हैं। यानी कैटरीना पर वास्तव में इस वक्त भाग्य मेहरबान है। हालांकि इस सफलता में उनकी मेहनत को भी कतई नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: